फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bus service from Sainj to Dehuri-Raila restored via the old route after 16 months

Kullu News: 16 महीने बाद सैंज से देहुरी-रैला के लिए पुराने रूट से बस सेवा बहाल

Fri, 30 Oct 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bus service from Sainj to Dehuri-Raila restored via the old route after 16 months
सैंज से देहुरी एचआरटीसी की बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए।-संवाद
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के लोगों को 16 माह बाद पुराने बस रूट की सुविधा मिलना शुरू हो गई है। सैंज से शैंशर, शांघड़, देहुरी और रैला की ओर जाने वाली बसें अब बोदली माता मार्ग से चलेंगी। वर्ष 2025 में बादल फटने के बाद पिन पार्वती नदी में आई बाढ़ के कारण सैंज से बोदली माता तक सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद बसों और अन्य वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा था। शुक्रवार को बंजार कांग्रेस अध्यक्ष मोहर सिंह ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस को सैंज से देहुरी के लिए रवाना किया। पुराने रूट पर बस सेवा बहाल होने से घाटी की दस से अधिक पंचायतों के ग्रामीणों को राहत मिलेगी। लोगों को अब अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और सैंज बाजार में यातायात का दबाव भी कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वैकल्पिक मार्ग से चलने के कारण यात्रियों को करीब पांच किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा था। वाहनों की आवाजाही बढ़ने से सैंज बाजार में भी जाम की समस्या बनी रहती थी। लोक निर्माण विभाग ने अब क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया है। इसके बाद शुक्रवार से पुराने मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई। अब लोगों को बैंक, स्वास्थ्य केंद्र जाने के लिए अतिरिक्त सफर करने की आवश्यकता नहीं रहेगी। इसी सड़क से वे आसानी और कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच पाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed