{"_id":"6adbac7a39758b87530815e4","slug":"chief-minister-unveils-manali-marathon-t-shirt-kullu-news-c-89-1-ssml1014-190113-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली मैराथन की टी-शर्ट का मुख्यमंत्री ने किया अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली मैराथन की टी-शर्ट का मुख्यमंत्री ने किया अनावरण
विज्ञापन
मनाली। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में मनाली मैराथन के चौथे संस्करण की टी-शर्ट का अनावरण किया।
जिला कुल्लू के मनाली में 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक आयोजित होने वाली इस मैराथन का आयोजन मनाली मैराथन एवं हिमालयन एक्सट्रीम स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है।
आयोजकों ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। इस बार मैराथन का आयोजन ग्रीन वॉरियर्स : यूथ इनिशिएटिव फॉर ए ड्रग फ्री, फिट एंड क्लीन हिमाचल थीम पर किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। मैराथन के माध्यम से हिमाचल प्रदेश को ऊंचाई वाले साहसिक खेलों, ईको-टूरिज्म और साहसिक पर्यटन के लिए विश्वस्तरीय गंतव्य के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।
मैराथन में 100 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण रोहतांग पास अल्ट्रा चैलेंज, 42 किलोमीटर की फुल मैराथन, 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन और 10 व 5 किलोमीटर की दौड़ शामिल होंगी। विभिन्न श्रेणियों में होने वाली इन स्पर्धाओं के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विश्वास जताया कि मनाली मैराथन पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली और नशामुक्त हिमाचल के निर्माण के प्रति लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। संवाद