{"_id":"69a18c31b7fd849c860d7a61","slug":"driver-dies-after-car-falls-into-parvati-river-near-sarsari-kullu-news-c-89-1-klu1001-170101-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सरसाड़ी के पास पार्वती नदी में कार गिरने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सरसाड़ी के पास पार्वती नदी में कार गिरने से चालक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
कसोल का रहने वाला था युवक, पुलिस ने शुरू की जांच
....................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भुंतर-मणिकर्ण मुख्य मार्ग पर सरसाड़ी के पास एक कार अनियंत्रित होकर पार्वती नदी में गिर गई है। हादसे में कसोल के 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। कार चालक युवक भुंतर की तरफ आ रहा था। वह कार में अकेला ही था। युवक की पहचान प्रिंस सूद पुत्र विकास सूद निवासी कसोल, कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर चोंग रोड जीरो पॉइंट के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे पार्वती नदी में जा गिरी। हादसे में कार चालक प्रिंस सूद की मौत हो गई।
हादसा होने के बाद पुलिस के साथ लोग भी मौके पर पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने अधिकार में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेजा। पुलिस ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि सरसाड़ी में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई है।
Trending Videos