{"_id":"617588a33e0d0b704c6e82d6","slug":"fasting-for-husband-s-long-life-kullu-news-sml388194443","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की लंबी आयु के लिए रखा व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की लंबी आयु के लिए रखा व्रत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला कुल्लू में भी करवाचौथ का पर्व रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिनों ने व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र के लिए कामना की। सुहागिनों ने दुल्हन की तरह सजकर मंदिरों में ईष्ट देवी-देवताओं की पूजा की। घरों में करवाचौथ की कथा का पाठ भी किया गया। रविवार को घाटी में दिनभर मौसम खराब रहा। ऐसे में चांद का दीदार कब होगा, इसको लेकर भी महिलाएं पसोपेश में रही।
हालांकि रविवार रात्रि 8:12 मिनट पर चंद्रोदय का समय पूरा होने के बाद व्रत रखने वाली सुहागिनों ने अपना व्रत तोड़ा। करवाचौथ को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। खासकर नई पीढ़ी की महिलाओं में भी करवाचौथ को लेकर दिलचस्पी नजर आई। अन्य महिलाओं के साथ नई दुल्हनों ने भी सारी परंपराओं को निभाया। करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिला विमला देवी, अंजली, रेखा और पार्वती ने कहा कि करवाचौथ के दिन सुहागिनों को खास इंतजार रहता है। यह दिन उनके लिए खास है। उन्होंने कहा कि व्रत रखकर उन्होंने अपनी पति की दीर्घायु की कामना की। करवाचौथ पर सुहाग से जुड़ी चीजों को एक दिन पहले ही मार्केट से खरीद लिया था। पूजा और करवा चौथ व्रत की कथा सुनने के बाद रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देने के उपरांत व्रत को तोड़ा गया। इसके बाद उन्होंने अपने पति की समृद्धि और लंबी आयु की कामना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। हालांकि बारिश ने सुहागिनों का मजा किरकिरा कर दिया। हालांकि कई महिलाओं ने रविवार को भी मेहंदी लगवाई। बारिश के चलते अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों से सुहागिनें बाजार का रुख नहीं पाईं। इसके बावजूद सुहागिनों में करवाचौथ को लेकर उत्साह कम नहीं हुआ।