पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Grand welcome for Dev Tarali Nag and Narayan at Banala.

Kullu News: देव तराली नाग और नारायण का बनाला में भव्य स्वागत

Mon, 29 Jun 2026 05:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
Grand welcome for Dev Tarali Nag and Narayan at Banala.
कुल्लू। रघुपुरघाटी इन दिनों देवमय हो गई है। देवता तराली नाग फनौटी, बनाला और लोट गांव के दौरे पर हैं। सोमवार को देवता नाग और देवता नारायण का रथ ढोल-नगाड़ों की थाप पर फनौटी से गांव बनाला पहुंचे। सैकड़ों कारकूनों और देवलुओं के साथ आए देवताओं का गांव की महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। देवता नाग बनाला गांव में दो दिन तक रुकेंगे। एक जुलाई को देवता का रथ लोट गांव के लिए रवाना होगा। सोमवार को देवता नाग और नारायण का रथ बनाला के लिए रवाना होने से पूर्व फनौटी गांव में देवलुओं ने नाटी डाली। पहाड़ी गीतों पर देवलू करीब दो घंटे तक झूमे। देवलू उगम राम, टिकम राम, टेक सिंह और किशोरी लाल ने कहा कि देवता का बनाला गांव में भव्य स्वागत हुआ है। संवाद
विज्ञापन

----0000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed