पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Arhatiya Association elections on 10th

Kullu News: आढ़ती एसोसिएशन का चुनाव 10 को

Mon, 29 Jun 2026 05:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
Arhatiya Association elections on 10th
कुल्लू। आढ़ती एसोसिएशन सब्जी मंडी बंदरोल की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को प्रधान नारायण सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य संरक्षक दिनेश सेन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया कि संस्था की नई कार्यकारिणी के चुनाव 10 जुलाई को बंदरोल में आयोजित किए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया संरक्षक मंडल अध्यक्ष दिनेश सेन की अध्यक्षता में गठित चुनाव समिति की निगरानी में संपन्न होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 से 11 बजे तक पंजीकृत आढ़ती सदस्य अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसके बाद कोरम पूरा होने पर प्रधान, उपप्रधान, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष पदों के लिए इच्छुक सदस्य पूर्वाह्न 11:45 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। दोपहर 12:45 बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी। 1:15 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। दोपहर 1:45 बजे से शाम 4:45 बजे तक मतदान होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed