{"_id":"6a4ced34788582fd7e0d9319","slug":"instructions-to-expedite-the-construction-of-the-jahalma-bridge-kullu-news-c-89-1-ssml1012-180849-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जाहलमा पुल के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जाहलमा पुल के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपायुक्त किरण भड़ाना ने किया पुल का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जाहलमा नाले पर पुल का निर्माण युद्धस्तर पर चला है। मंगलवार को उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने सीमा सड़क संगठन के ओसी मेजर पारस कोचर को निर्माण में तेजी लाने के लिए कहा। जिला प्रशासन इस महत्वपूर्ण परियोजना की नियमित निगरानी कर रहा है।
कहा कि इन दिनों लाहौल घाटी में मटर, गोभी सहित अन्य कृषि एवं बागवानी फसलों की कटाई और विपणन का महत्वपूर्ण समय है। ऐसे में किसानों की उपज समय पर मंडियों और बाजारों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। पुल बनने के बाद क्षेत्र के किसानों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित एवं सुगम संपर्क सुविधा मिलेगी। बताया कि जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से तैयार किए गए वैकल्पिक मार्ग से लोगों की आवाजाही सुचारु है। मटर, आलू, सब्जियों सहित अन्य कृषि उपज का परिवहन भी किया जा रहा है। भविष्य में स्थायी समाधान के लिए जाहलमा नाले पर पुल का शीघ्र निर्माण जरूरी है। संवाद