फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu Dussehra 2026 Siddu Handloom Business Dev Culture

हिमाचल: सिड्डू से हथकरघा तक, अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में कारोबार का बढ़ता दायरा; खूब बिक रहे स्थानीय उत्पाद

Wed, 21 Oct 2026 09:44 AM IST
Ankesh Dogra अमी चंद भंडारी, खराहल (कुल्लू)।
अमी चंद भंडारी, खराहल (कुल्लू)। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 21 Oct 2026 09:44 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का व्यापारिक स्वरूप समय के साथ बदल रहा है। कभी तिब्बत के साथ व्यापार के लिए प्रसिद्ध इस उत्सव में आज सिड्डू, गर्म कपड़ों, बर्तनों और हथकरघा उत्पादों की खूब बिक्री होती है। कारोबार के विस्तार के बीच भगवान रघुनाथ की परंपरा और कुल्लू की प्राचीन देव संस्कृति आज भी कायम है।

विज्ञापन
Kullu Dussehra 2026 Siddu Handloom Business Dev Culture
कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए सजा ढालपुर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का व्यापारिक स्वरूप आधुनिकता के दौर में तेजी से बदल रहा है। कभी तिब्बत के साथ व्यापार के लिए प्रसिद्ध रहे इस उत्सव में आज करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। कपड़ों और खान-पान की वस्तुओं से लेकर हथकरघा उत्पादों तक की बिक्री मेले की आर्थिक गतिविधियों को नई पहचान दे रही है। खास बात यह है कि बदलते व्यापारिक स्वरूप के बीच दशहरा की सदियों पुरानी देव परंपराएं आज भी उसी निष्ठा, विधि-विधान और आस्था के साथ निभाई जा रही हैं।
विज्ञापन


सिड्डू से हथकरघा उत्पादों तक की मांग
कुल्लू दशहरा में स्थानीय व्यंजनों और पारंपरिक उत्पादों का कारोबार लगातार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कुल्लू के मशहूर सिड्डू की बिक्री बड़े स्तर पर होती है। स्थानीय महिलाएं और स्वयं सहायता समूह पारंपरिक पकवान तैयार कर बेच रहे हैं, जिससे स्थानीय उत्पादों को बाजार मिल रहा है।
विज्ञापन


वहीं, हथकरघा से बनी वस्तुएं विदेशी पर्यटकों और दूसरे राज्यों से आने वाले सैलानियों को आकर्षित कर रही हैं। इसके अलावा गर्म कपड़ों, बर्तनों, क्रॉकरी और जूतों की भी अच्छी बिक्री होती है। समय के साथ मेले में नए उत्पादों और व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार हुआ है, जिससे इसका आर्थिक महत्व भी बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबार के बीच कायम हैं देव परंपराएं
व्यापारिक बदलावों के बावजूद कुल्लू दशहरा की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान आज भी बरकरार है। सैकड़ों देवी-देवता ढालपुर स्थित अठारह करड़ू की सौह में भगवान रघुनाथ के दरबार में हाजिरी भरते हैं। यह परंपरा उत्सव को विशिष्ट धार्मिक महत्व प्रदान करती है।

इतिहास के अनुसार, 17वीं सदी में राजा जगत सिंह ने भगवान रघुनाथ को कुल्लू रियासत का प्रमुख आराध्य घोषित किया था। इसके बाद भगवान रघुनाथ की सेवा और छड़ीबरदार से जुड़ी परंपराएं शुरू हुईं, जिनका निर्वहन आज भी किया जा रहा है।

सात दिनों तक राजपरिवार के सदस्य पारंपरिक वेशभूषा में भगवान रघुनाथ के दरबार में उपस्थित रहते हैं। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह छड़ीबरदार के रूप में भगवान रघुनाथ के समक्ष मौजूद रहते हैं। इससे उत्सव में ऐतिहासिक परंपराओं और धार्मिक आस्था की निरंतरता देखने को मिलती है।
Trending Videos

विदेशी कलाकार भी दिखाएंगे अपनी संस्कृति
इस बार कुल्लू दशहरा में व्यापार और पारंपरिक देव संस्कृति के साथ अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिलेंगे। विदेशी कलाकार अपनी कला और संस्कृति के माध्यम से लोगों को अलग-अलग देशों की परंपराओं से रूबरू करवाएंगे। इस तरह अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा आज स्थानीय व्यापार, पारंपरिक व्यंजनों, हथकरघा उत्पादों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण मंच बन गया है। आधुनिकता के साथ कदमताल करते हुए यह उत्सव अपनी प्राचीन देव परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी संजोए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed