फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   kullu lahaul weather changes rohtang pass fresh snowfall rain

हिमाचल में हिमपात: कुल्लू-लाहौल में मौसम ने बदली करवट, रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी; बढ़ी ठंड

Thu, 17 Sep 2026 09:32 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, सोलंगनाला/केलांग (लाहौल-स्पीति)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलंगनाला/केलांग (लाहौल-स्पीति)। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 17 Sep 2026 09:32 AM IST
सार

कुल्लू और लाहौल-स्पीति में वीरवार सुबह मौसम ने करवट ली। निचले इलाकों में झमाझम बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है। रोहतांग दर्रे समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 5 से 10 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं बागवानों की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
kullu lahaul weather changes rohtang pass fresh snowfall rain
जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में बदला मौसम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में वीरवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। घाटी के निचले इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी रहा। रोहतांग दर्रा, बारालाचा, शिंकुला और कुंजम दर्रा सहित कई ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं। मौसम में आए इस बदलाव से घाटी में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

विज्ञापन




रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी
रोहतांग दर्रे समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 5 से 10 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। बारालाचा, शिंकुला और कुंजम दर्रे के आसपास भी बर्फबारी होने से पहाड़ी क्षेत्रों का तापमान नीचे आ गया है। ऊंचे इलाकों में मौसम के इस बदलाव ने सर्दियों की आहट महसूस करा दी है।
विज्ञापन


बारिश से जनजीवन प्रभावित, गर्मी से मिली राहत
कुल्लू घाटी के निचले क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, लंबे समय से गर्मी झेल रहे लोगों ने बारिश और ठंडक से राहत महसूस की है। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट आई और घाटी का वातावरण ठंडा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागवानों की बढ़ी चिंता
बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी ने जहां मौसम को खुशनुमा बनाया है, वहीं बागवानों की चिंता भी बढ़ा दी है। कुल्लू घाटी में सेब समेत अन्य फलों की फसल और बागवानी कार्य मौसम पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में लगातार बारिश और तापमान में बदलाव से बागवानों को फसल की गुणवत्ता और बागों में चल रहे काम को लेकर चिंता सता रही है।

मौसम के इस बदलाव के बीच स्थानीय लोगों और पर्यटकों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। दर्रों में बर्फबारी के कारण सड़क और यातायात की स्थिति प्रभावित हो सकती है।

शिमला में सुबह से गरज के साथ बारिश, मौसम ने बदली करवट
राजधानी शिमला में वीरवार सुबह से गरज के साथ बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छाए रहे और बारिश के कारण शहर में ठंडक बढ़ गई। 
 

सोलन में चार दिन बाद फिर बरसे बादल, बारिश के साथ छाई धुंध; तापमान में गिरावट
शहर और आसपास के क्षेत्रों में करीब चार दिन बाद शुक्रवार सुबह मौसम ने करवट ली। सुबह करीब 5:30 बजे तेज बारिश शुरू हुई, जो लगभग 7 बजे तक जारी रही। बारिश के दौरान कई क्षेत्रों में धुंध भी छाई रही। इससे सुबह के समय ठंडक बढ़ गई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।



बारिश के बाद आसमान में बादल छाए हुए हैं और मौसम अभी भी खराब बना हुआ है। अचानक बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं सुबह के समय आवाजाही करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊंचाई वाले और खुले क्षेत्रों में धुंध के कारण दृश्यता भी प्रभावित रही। इससे पहले रविवार को दोपहर के समय करीब एक घंटे तक बारिश हुई थी। इसके बाद मौसम में कुछ सुधार देखा गया था, लेकिन अब एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है।

19 सितंबर तक हल्की बारिश के आसार
नौणी मौसम विज्ञान विशेषज्ञों के अनुसार सोलन जिले में 19 सितंबर तक हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को बदलते मौसम के बीच सावधानी बरतने की सलाह दी है। विशेषकर सुबह और शाम के समय धुंध वाले क्षेत्रों में वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने और पर्याप्त दूरी बनाए रखने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed