फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   kullu minor pocso case manali youth

हिमाचल प्रदेश: 14 वर्षीय नाबालिग से यौन अपराध का आरोप, मनाली का 25 वर्षीय युवक हिरासत में

Thu, 03 Sep 2026 12:19 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 03 Sep 2026 12:19 PM IST
सार

कुल्लू में 14 वर्षीय नाबालिग बालिका से यौन अपराध के आरोप में महिला पुलिस थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार बालिका 26 अगस्त से लापता थी और उसे भुंतर के पास से बरामद किया गया। नाबालिग के बयान के आधार पर मनाली निवासी 25 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
kullu minor pocso case manali youth
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कुल्लू में 14 वर्षीय नाबालिग बालिका से यौन अपराध के आरोप में महिला पुलिस थाना कुल्लू में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत और नाबालिग के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी युवक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नाबालिग बालिका 26 अगस्त 2026 से अपने घर से लापता थी। तलाश के दौरान पुलिस ने उसे भुंतर स्थित एक मंदिर के पास से बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग के बयान दर्ज किए। पुलिस के मुताबिक नाबालिग ने अपने बयान में आरोप लगाया कि मनाली निवासी 25 वर्षीय युवक उसे एक होटल में ले गया था। आरोप है कि वह करीब छह दिनों तक होटल में रही और इस दौरान युवक ने उसके साथ यौन अपराध किया।

विज्ञापन

नाबालिग की शिकायत और बयान के आधार पर महिला पुलिस थाना कुल्लू में मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच नियमानुसार जारी है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक कुल्लू अभिषेक एस ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस ने मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed