फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   NDRF taught how to survive a disaster.

Kullu News: एनडीआरएफ ने सिखाया, आपदा में कैसे बचें

Sat, 29 Aug 2026 05:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
NDRF taught how to survive a disaster.
कुल्लू। डीएवी स्कूल मौहल में विद्यार्थियों को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने आपदा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

एनडीआरएफ के उप कमांडेंट संजीव कुमार नेगी की टीम ने भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, अग्निकांड सहित विभिन्न आपदाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि आपदा में घबराने के बजाय धैर्य और सतर्कता के साथ सही निर्णय लेना जरूरी है। भूकंप के दौरान अपनाई जाने वाली ड्रॉप-कवर-होल्ड तकनीक का विद्यार्थियों से अभ्यास करवाया गया। एनडीआरएफ टीम ने बचाव कार्यों में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न उपकरणों और सामग्री का प्रदर्शन कर उनके उपयोग की जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य आरएस राणा ने एनडीआरएफ का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed