{"_id":"6aa007f00173cb4b3c012e69","slug":"pensioners-raised-issues-related-to-the-citys-problems-kullu-news-c-89-1-ssml1015-186161-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पेंशनरों ने उठाए शहर की समस्याओं से जुड़े मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पेंशनरों ने उठाए शहर की समस्याओं से जुड़े मुद्दे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित ग्रामीण विकास विभाग के सभागार में मंगलवार को पेंशनर फेडरेशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक उपायुक्त एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सुरजीत सिंह राठौर ने की। इस दौरान पेंशनरों और वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। पेंशनर फेडरेशन के पदाधिकारियों ने प्रशासन के समक्ष कुल्लू शहर की विभिन्न समस्याएं रखीं।
फेडरेशन के सदस्यों ने शहर की सड़कों और फुटपाथों की मरम्मत एवं सुधार का मुद्दा भी उठाया। इसके अलावा सरकारी और निजी अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की गई।
सुरजीत सिंह राठौर ने फेडरेशन की ओर से उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर सहायक आयुक्त डॉ. जयबंती ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर, अधिशासी अभियंता बीएस नेगी, जिला पंचायत अधिकारी दयाराम ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद