फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Preparations begin for JP Nadda's Lahaul-Spiti visit

Kullu News: जेपी नड्डा के लाहौल-स्पीति दौरे की तैयारियां शुरू

Tue, 07 Jul 2026 06:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Preparations begin for JP Nadda's Lahaul-Spiti visit
एसडीएम कुनिका ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के 11 जुलाई के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंत्री केलांग में आईसीएमआर के तहत हाई एल्टीट्यूड रिसर्च सेंटर का शिलान्यास करेंगे।
मंगलवार को उपमंडलाधिकारी केलांग कुनिका एकर्स की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री के दौरे से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने अधिकारियों से कहा कि उन्हें सौंपे गए दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन किया जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों को भारत सरकार और राज्य सरकार के निर्धारित वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएसपी रश्मि शर्मा, डीएफओ इंद्रजीत सीरा, अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड सूर्या शर्मा, सीएमओ डॉ. मनोज कुमार गांधी, क्षेत्रीय प्रबंधक अंशित शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed