हिमाचल: पब्बर नदी में दो किशोरों की डूबने से मौत, सीर खड्ड में बुजुर्ग ने गंवाई जान
शिमला जिले के रोहड़ू में पब्बर नदी में नहाने उतरे दो 16 वर्षीय स्कूली किशोरों की डूबने से मौत हो गई। वहीं, बिलासपुर जिले में सीर खड्ड के तेज बहाव में बहने से 73 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिमला जिले के रोहड़ू में पब्बर नदी में नहाने उतरे दो 16 वर्षीय स्कूली किशोरों की डूबने से मौत हो गई। वहीं, बिलासपुर जिले में सीर खड्ड के तेज बहाव में बहने से 73 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। रोहड़ू में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बॉयज के दसवीं कक्षा के छात्र शिवेन (16) निवासी करासा और सक्षम (16) निवासी बनोटी मंगलवार को तिमाही परीक्षा देने के बाद पब्बर नदी में नहाने चले गए थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए। हादसे की सूचना मंगलवार रात को पुलिस और प्रशासन को मिली।
बुधवार को गोताखोरों और पुलिस जवानों ने नदी में तलाशी अभियान शुरू किया। शिमला से एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ, पुलिस और गोताखारों ने शाम करीब चार बजे दोनों किशोरों के शव नदी से बरामद कर लिए गए। बिलासपुर में तलवाड़ा पंप हाउस के पास मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे 73 वर्षीय धर्मपाल सीर खड्ड के तेज बहाव में बह गए। बणी निवासी धर्मपाल किसी काम से स्कूटी पर घुमारवीं गए थे। लौटते समय उन्होंने तलवाड़ा पंप हाउस के पास स्कूटी खड़ी की और पैदल घर की ओर जाने लगे। इस बीच, खड्ड के तेज बहाव में बह गए। बुधवार सुबह घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर पानी में धर्मपाल का शव बरामद किया गया।