{"_id":"69ce702ece0ecd92020ce738","slug":"seugis-cricket-team-won-the-match-kullu-news-c-89-1-ssml1012-172877-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सेउगी की क्रिकेट टीम ने जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सेउगी की क्रिकेट टीम ने जीता मुकाबला
विज्ञापन
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। जिला मुख्यालय के साथ मियां रा पधर स्टेडियम में सरताज युवक मंडल डोल सेउगी की ओर से करवाई जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरवार को तीन मुकाबले खेले गए। पहला मैच सेउगी और चतानी के बीच खेला गया। सेउगी की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज कर दूसरे दौर में प्रवेश किया। दूसरा मैच खराहल की पूईद और झौल के मध्य हुआ। पूईद की टीम ने जीत दर्ज कर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
आखिरी मुकाबला चंसारी और पार्वती वैली के बीच खेला गया। इसमें चंसारी के मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। सेउगी बिरशु के उपलक्ष्य पर क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जा रही है। प्रतियोगिता में खराहल सहित अन्य क्षेत्रों की टीमें भाग ले रही हैं। युवक मंडल के प्रधान ईश्वरी राणा ने कहा कि प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में उत्साह है। खिलाड़ियों के साथ स्थानीय लोग भी मैच देखने के लिए मियां रा पधर पहुंच रहे हैं। क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को मेले के दिन पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। संवाद
0000
Trending Videos