{"_id":"6a985f6792271e48750479d8","slug":"six-grounds-in-dhalpur-are-all-in-a-dilapidated-state-filth-and-overgrown-grass-are-compounding-the-problem-kullu-news-c-89-1-ssml1015-185660-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ढालपुर में छह मैदान, सभी बदहाल, गंदगी-घास ने बढ़ा रही आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ढालपुर में छह मैदान, सभी बदहाल, गंदगी-घास ने बढ़ा रही आफत
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट------ कुल्लू के ढालपुर मैदान में जगह -जगह उगी झाड़िया और घास।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला मुख्यालय के ढालपुर स्थित छह मैदान बदहाली के शिकार हैं। इन मैदानों की सुध लेने के लिए न तो जिला प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है और न ही खेल विभाग और नगर परिषद कुल्लू की ओर से कोई ठोस व्यवस्था की गई है। मैदानों में जगह-जगह गंदगी और कूड़ा-कचरा फैला हुआ है। मैदानों में घास की नियमित कटाई नहीं होने से घास काफी बढ़ गई है, जिससे मैदानों की स्थिति और खराब हो गई है। खेल गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होने वाले मैदान में पत्थर और गड्ढे बने हुए हैं। ऐसे में खिलाड़ियों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है।
रथ मैदान, मेला मैदान, प्रदर्शनी मैदान, जिला पुस्तकालय के पास स्थित मैदान और पशु मैदान की उचित सफाई और रखरखाव न होने से यहां आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मैदानों में लावारिस पशुओं के झुंड भी घूमते रहते हैं। हर साल अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कुल्लू दशहरा का आयोजन इन्हीं मैदानों में होता है। इसके अलावा पीपल मेले और अन्य व्यापारिक गतिविधियों के दौरान भी मैदानों का इस्तेमाल किया जाता है। इन आयोजनों से जिला प्रशासन को हर साल करोड़ों रुपये की आय होती है। इसके बावजूद मैदानों के रखरखाव और सफाई व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शहरवासियों का कहना है कि मैदानों की नियमित सफाई, घास की कटाई और पत्थरों को हटाने की व्यवस्था होनी चाहिए। खेल मैदानों को सुरक्षित बनाने के साथ लावारिस पशुओं की आवाजाही पर भी रोक लगाई जानी चाहिए। लोगों ने जिला प्रशासन और नगर परिषद से मैदानों की हालत सुधारने की मांग की है। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी सुरजीत सिंह राठौर ने कहा कि उन्होंने स्वयं शहर का निरीक्षण किया है। गंदगी का आलम देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद को कूड़ेदान स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।
मैदानों में घास की कटाई की नियमित व्यवस्था नहीं होने से कई जगह घास काफी बढ़ गई है। विभिन्न गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होने वाले इन मैदानों में पत्थर भी पड़े हुए हैं। ऐसे में लोगों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है। मैदानों की उचित साफ-सफाई और रखरखाव नहीं किया जा रहा है। -हेमराज, कुल्लू निवासी
विज्ञापन
ढालपुर स्थित रथ से लेकर पशु मैदान तक सभी मैदानों की हालत दयनीय बनी हुई है। मैदानों में जगह-जगह बड़े-बड़े पत्थर और गड्ढे होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिला प्रशासन से मांग है कि खिलाड़ियों और लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए मैदानों की सुध ली जाए । -मदन सिंह, कुल्लू निवासी