फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   solang valley paragliding accuracy pre world cup manali

हिमाचल: सोलंगनाला में पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप का आगाज, 10,500 फीट से मंत्री राजेश धर्माणी ने भरी उड़ान

Fri, 09 Oct 2026 04:40 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 09 Oct 2026 04:40 PM IST
सार

मनाली के सोलंगनाला में पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप का शुभारंभ तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया। उन्होंने 10,500 फीट ऊंचे फातरू टेकऑफ प्वाइंट से पैराग्लाइडिंग की उड़ान भी भरी। प्रतियोगिता के लिए 110 पायलटों के पंजीकरण की जानकारी दी गई है, जबकि पहले दिन 42 पायलट मैदान में उतरे।

विज्ञापन
solang valley paragliding accuracy pre world cup manali
सोलंगनाला में पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप का आगाज - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सोलंगनाला में शुक्रवार को पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप का आगाज हुआ। हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 12 अक्तूबर तक चलने वाली इस चैंपियनशिप के पहले दिन 42 पायलटों ने हिस्सा लिया। इनमें एक महिला पैराग्लाइडर भी शामिल हैं। कुछ अन्य पायलट प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहुंचेंगे।

विज्ञापन


Trending Videos

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने सोलंगनाला के 10,500 फीट ऊंचे फातरू टेकऑफ प्वाइंट से पहली बार पैराग्लाइडिंग उड़ान भी भरी। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से साहसिक खेलों को बढ़ावा मिलने के साथ पर्यटन गतिविधियों को भी नई पहचान मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार साहसिक खेलों के क्षेत्र में 1,500 युवाओं को प्रशिक्षण दे रही है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये युवा भविष्य में साहसिक खेलों के आयोजन और तकनीकी सहायता के क्षेत्र में योगदान दे सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश धर्माणी ने मनाली पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन को भविष्य में भी इस तरह की छोटी-बड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से ऐसे आयोजन होने से मनाली में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और साहसिक खेलों के क्षेत्र में भी नई संभावनाएं विकसित होंगी। इस अवसर पर मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एफएआई की ऑब्जर्वर ने सोलंगनाला को बताया उपयुक्त स्थल
अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग महासंघ (एफएआई) की ओर से यांग योंग पार्क ऑब्जर्वर के तौर पर प्रतियोगिता में शामिल हुई हैं। वहीं, इंडोनेशिया के अल्फारी बोटोल मुख्य निर्णायक और विमल अधिकारी इवेंट डायरेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं। यांग योंग पार्क ने कहा कि सोलंगनाला पैराग्लाइडिंग के लिए बेहद उपयुक्त स्थान है। यहां विभिन्न तरह की पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि एफएआई के प्रयासों से भविष्य में भी यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाएं बढ़ेंगी।

110 पायलटों का हुआ पंजीकरण
सोलंगनाला पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन की ओर से पहले दावा किया गया है कि प्रतियोगिता के लिए 110 पायलटों ने पंजीकरण करवाया है। अध्यक्ष वेद राम थकजर ने कहा कि भारत के अलावा चीन, तुर्की, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया और नेपाल के पायलट भाग लेंगे। हालांकि, प्रतियोगिता के पहले दिन भारत और नेपाल के पायलट ही मैदान में उतरे। आयोजकों के अनुसार, कुछ पायलट दूसरे दिन भी प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed