फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sports Club Nagar and KTC Kullu-A emerge as winners in volleyball

Kullu News: वॉलीबॉल में स्पोर्ट्स क्लब नगर और केटीसी कुल्लू-ए की टीम विजेता

Sat, 24 Oct 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sports Club Nagar and KTC Kullu-A emerge as winners in volleyball
कुल्लू दशहरा उत्सव में खेलूकद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी के मैच में दमखम ​दिखाते ​खिलाड़ी।-संव
कुल्लू। दशहरा उत्सव में शुक्रवार को रथ मैदान ढालपुर में विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। ग्रामीण पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पहला मैच स्पोर्ट्स क्लब नग्गर ने जीडब्ल्यूएस टीम को हराया। वहीं, केटीसी कुल्लू-ए ने केटीसी कुल्लू-बी को मात दी। एलेओ ने हिमालयन आनी को पराजित किया।
विज्ञापन

इसके अलावा जेजेआर जगतसुख ने जी ब्रदर्स छोवारा को हराया और मनाली की नरोगी-बी टीम ने बालसारी मनाली के खिलाफ जीत दर्ज की। अन्य मुकाबलों में ओल्ड मनाली ने बलिंग वैली को, बंजार ने जेएंडआर गोशाल को और सैंज ने जीएसएसएस कटगांव को हराया। फागवाना बंजार ने नेउली को पराजित किया, जबकि एंप्लॉय कुल्लू ने जीएसएसएस रायसन के खिलाफ जीत हासिल की। ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता में बीस टीमों ने भाग लिया। मुकाबले नॉकआउट आधार पर खेले जा रहे हैं, जिसमें जीतने वाली टीमें अगले दौर में प्रवेश करेंगी। चार मैच करवाए गए। पहला मैच बाबेली बॉयज बनाम यंग बॉयज भेखली के बीच खेला गया, जिसमें बाबेली बॉयज की टीम विजेता रही। दूसरा मैच भनोगी बॉयज और सैंज बिठली के बीच खेला गया, जिसमें भनोगी बॉयज की टीम विजेता रही। तीसरा मैच आनी बॉयज और जीवा नारायण नथान के बीच खेला गया, जिसमें आनी बॉयज विजेता रही। अंतिम मैच जूनियर बबेली और सरली खरहाल के बीच खेला गया, जिसमें सरली खरहाल की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed