फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students enthralled the audience with their Naati performance

Kullu News: नाटी की प्रस्तुति से विद्यार्थियों ने बांधा समां

Thu, 03 Sep 2026 04:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 04:39 AM IST
विज्ञापन
Students enthralled the audience with their Naati performance
मनाली में संस्कृत सप्ताह के समापन पर हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। अनिला महाजन सरस्वती विद्या मंदिर (वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय) मनाली में संस्कृत सप्ताह का बुधवार को समापन हुआ। सप्ताह भर विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए संस्कृत भाषा, भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं से जुड़ी विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने संस्कृत वस्तु-प्रदर्शनी, संस्कृत प्रदर्शनी, संस्कृत नाटिकाएं, श्लोक-वाचन सहित कई ज्ञानवर्धक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता के माध्यम से संस्कृत भाषा के प्रति अपने लगाव को प्रदर्शित किया।

संस्कृत सप्ताह के अंतिम दिन संस्कृत नाटी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा की मधुरता, भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा और हिमाचली लोक संस्कृति का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया। नाटी की सजीव प्रस्तुति ने विद्यालय परिसर को सांस्कृतिक उल्लास से भर दिया। विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन ने उपस्थित लोगों की खूब वाहवाही लूटी। प्रधानाचार्य रूम सिंह ने बताया कि संस्कृत सप्ताह आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति अनुराग, भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव बोध तथा समृद्ध लोक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन की भावना विकसित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed