सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Surinder adopts e-rickshaw, reduces expenses and increases income

Kullu News: सुरिंद्र ने अपनाया ई-रिक्शा, खर्च कम बढ़ गई आमदनी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Surinder adopts e-rickshaw, reduces expenses and increases income
विज्ञापन
कुल्लू। ई-रिक्शा अब रोजगार का नया माध्यम बनकर उभर रहा है। कुल्लू के रघुनाथपुर निवासी सुरिंद्र वर्मा ने जिले का पहला ई-रिक्शा अपनाकर न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाया है, बल्कि अपनी आमदनी में भी उल्लेखनीय वृद्धि की है।
Trending Videos


सुरिंद्र वर्मा पहले पेट्रोल से चलने वाला ऑटो चलाते थे। इससे ईंधन का खर्च काफी अधिक था। ई-रिक्शा अपनाने के बाद उनका खर्च काफी कम हो गया है। इससे उनकी आय में भी बढ़ोतरी हुई है। राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत ई-टैक्सी के साथ-साथ ई-रिक्शा खरीदने पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी का प्रावधान है। सुरिंद्र वर्मा ने कहा कि यह पहल स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी लाभकारी है। ई-रिक्शा में बिजली का खर्च कम आता है। संचालन आसान है और इससे पर्यावरण को भी लाभ पहुंचता है। सरकार की इस योजना से प्रेरित होकर ही उन्होंने यह कदम उठाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed