{"_id":"69d8d4cf7bfaf51c310537ba","slug":"vehicles-will-be-allowed-to-stop-for-15-minutes-in-the-market-area-kullu-news-c-89-1-klu1001-173511-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बाजार क्षेत्र में 15 मिनट होगी वाहनों को रुकने की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बाजार क्षेत्र में 15 मिनट होगी वाहनों को रुकने की अनुमति
विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए पुलिस ने जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर /केलांग(लाहौल-स्पीति)। मुख्यालय केलांग में यातायात व्यवस्था का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। पुलिस ने वाहनों की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। बाजार क्षेत्रों और होटलों के आसपास वाहनों को अधिकतम 15 मिनट तक ही खड़ा करने की अनुमति होगी।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहन इस प्रकार पार्क करें, जिससे यातायात में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। निर्देशों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति शिवानी मेहला ने सभी होटल और होमस्टे संचालकों से आग्रह किया है कि वे अपने मेहमानों और ड्राइवरों को इन नियमों के प्रति जागरूक करें और उनका सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।
सिस्सू और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों काफी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस के जवान लगातार तैनात हैं।पर्यटकों से भी अपील की गई है कि वे क्षेत्र की खूबसूरत वादियों का आनंद लें, लेकिन उनकी शांति और स्वच्छता को बनाए रखें। साथ ही, उन्हें नदी-नालों से दूर रहने और बर्फ देखने के लिए अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है। दिन में तेज धूप के कारण तापमान बढ़ने से पहाड़ों से हिमखंड खिसकने का खतरा बना रहता है। संवाद
Trending Videos