{"_id":"69db75aeffa0aa89da06ed3c","slug":"funds-should-be-released-for-divyang-bhawan-amar-chand-kullu-news-c-89-1-klu1001-173673-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग भवन के लिए जारी की जाए राशि : अमर चंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग भवन के लिए जारी की जाए राशि : अमर चंद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। देवभूमि दिव्यांग कल्याण संघ कुल्लू की बैठक रविवार को दिव्यांग भवन ढालपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के कार्यकारी प्रधान अमरचंद प्रेमी ने की।
बैठक के दौरान दिव्यांगों से जुड़ीं विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। नग्गर खंड के प्रधान अमरचंद प्रेमी ने बताया कि दिव्यांग भवन की दूसरी मंजिल के निर्माण के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से तीन बार निरीक्षण किया जा चुका है। बावजूद प्रक्रिया अभी तक आगे नहीं बढ़ पाई है। उन्होंने कहा कि भवन की दूसरी मंजिल बनने से दिव्यांगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने उपायुक्त कुल्लू से मांग की कि भवन की दूसरी मंजिल के निर्माण के लिए शीघ्र धनराशि स्वीकृत की जाए।
इसके अलावा बैठक में यह भी मांग उठाई गई कि स्कूलों में कार्यरत दिव्यांग मल्टी टास्क वर्करों की पॉलिसी अंशकालिक जलवाहकों के समान बनाई जाए। साथ ही, सीबीएसई स्कूलों में मल्टी टास्क वर्कर और चौकीदार के पदों पर दिव्यांगों को प्राथमिकता दी जाए। बैठक में सचिन, चंद्रमणि, कमली देवी, दौलत राम, पूर्ण चंद, मीरा देवी आदि उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos