सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists risked their lives and entered the river

Kullu News: जान जोखिम में डालकर नदी में उतरे पर्यटक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
Tourists risked their lives and entered the river
अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल के समीप बर्फ के चंद्रा नदी को पैदल जान जो​खिम में डालकर पर करते
विज्ञापन
कुल्लू। पर्यटन सीजन के चलते लापरवाही के मामले भी सामने आने लगे हैं। कोकसर के समीप कुछ पर्यटक जान जोखिम में डालकर तेज बहाव वाली नदी में उतरे। पर्यटक नदी में उतरकर उसे पैदल पार करते हुए नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस तरह की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। नदी में पर्यटकों के साथ पहले भी हादसे हो चुके हैं।
Trending Videos

वीडियो में देखा जा सकता है कि पर्यटक बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के उफनती धारा में उतरकर एक किनारे से दूसरे किनारे तक जाने की कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही खतरनाक है, क्योंकि पहाड़ी नदियों का जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ जाता है। लाहौल-स्पीति में बर्फ पिघलने के कारण इन दिनों नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है, जिससे इस तरह की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। लाहौल-स्पीति पुलिस की ओर से पर्यटकों से नदी-नालों के समीप न जाने की अपील की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed