सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BJP protests against the government in Patlikuhal

Kullu News: पतलीकूहल में सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
BJP protests against the government in Patlikuhal
विज्ञापन
शिव मंदिर से मुख्य चौक तक निकाली रोष रैली, जमकर नारेबाजी की
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा मनाली और नग्गर मंडल ने रविवार को धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पतलीकूहल स्थित शिव मंदिर से लेकर मुख्य चौक तक एक रोष रैली निकाली। इसमें प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि मनाली और बंजार विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की स्थिति बदहाल है।
नेशनल हाईवे-03 में अधूरे मरम्मत कार्य और निर्माण की कछुआ चाल के कारण यहां रोजाना जाम लग रहा है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग अब जनता के लिए सुविधा कम और संकट का कारण अधिक बन गया है। इसके अलावा, उन्होंने बस रूटों के बंद होने पर गहरी चिंता जताई, जिससे छात्र और कर्मचारी परेशान हो रहे हैं। अगर जल्द ही सड़कों की स्थिति और जन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो भाजपा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में मनाली विधानसभा क्षेत्र में एक भी नया बड़ा विकास कार्य शुरू नहीं हुआ है। वर्तमान विधायक जिन परियोजनाओं के शिलान्यास कर रहे हैं, वे सभी भाजपा सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत हुई थीं। उन्होंने सरकार पर क्षेत्र को विकास की दौड़ में पिछड़ने का आरोप लगाया। भाजपा प्रदेश सचिव प्रियंता शर्मा ने कांग्रेस की दस गारंटियों को पूरी तरह विफल बताया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने गारंटियों के नाम पर प्रदेश की लाखों महिलाओं के साथ वादाखिलाफी और ठगी की है। इस दौरान भाजपा मनाली मंडल के अध्यक्ष जोगिंद्र मेहरा, नग्गर मंडल अध्यक्ष ठाकुर दास, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अखिलेश कपूर, वर्षा ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed