{"_id":"69db9b9ba6f227f81e03de03","slug":"upper-valley-students-dazzled-with-presentations-kullu-news-c-89-1-klu1002-173726-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: प्रस्तुतियों से अपर वैली के छात्रों ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: प्रस्तुतियों से अपर वैली के छात्रों ने मचाया धमाल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र कुल्लू में छात्र संघ ने मनाया सालाना समारोह
युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष रोहित महाजन ने किया समारोह का आगाज
......................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र कुल्लू में रविवार को अपर वैली छात्र संघ ने वार्षिक समारोह मनाया। इसमें युवाओं ने प्रस्तुति देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम के शुभारंभ मौके पर युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष रोहित महाजन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत किया। आयोजकों ने उनका टोपी और मफलर पहनाकर स्वागत किया।
अपर वैली से संबंध रखने वाले युवा कलाकारों ने पहाड़ी और फिल्मी गीत प्रस्तुत कर खूब मनोरंजन किया। फिल्मी, कुल्लवी गीतों पर दर्शक खूब झूमे। रविवार का दिन होने के बावजूद कलाकेंद्र में भीड़ जुटी। युवाओं में वार्षिक समारोह को लेकर उत्साह देखने को मिला। मुख्यातिथि रोहित महाजन ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। इस समारोह में अपर वैली छात्र संघ के अध्यक्ष प्रियांश ठाकुर, प्रभारी सागर ठाकुर, उपाध्यक्ष पियूष ठाकुर, कार्यक्रम संयोजक रिद्धिमा ठाकुर, कोषाध्यक्ष वर्षा ठाकुर आदि उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos