सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   After two months, I will make Kashu Narayan's pawn return

Kullu News: दो महीने बाद बनाउगी लौटेगा कशु नारायण का मोहरा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
After two months, I will make Kashu Narayan's pawn return
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के आराध्य देवता कशु नारायण बनाउगी का मोहरा सोमवार को तुंग से वापस देवालय लाया जाएगा। यहां मोहरे को देव विधि के अनुसार रथ में स्थापित किया जाएगा। उसके बाद देवता आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन देंगे। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और सोमवार को इस परंपरा का निर्वहन किया जाएगा।
Trending Videos

दरअसल दो महीने पहले देवता के मोहरे को क्षेत्र के तुंग गांव ले जाया गया था। दो महीने पूरा होने के बाद अब सोमवार को देवता के गूर और एक बजंतरी की ओर से मोहरे को एक विशेष रास्ते से होकर बनाउगी गांव के एक छोर तक लाया जाएगा। यहां से मोहरे को पूरे सम्मान के साथ वाद्य यंत्रों की थाप पर मंदिर लाया जाएगा और यहां मोहरे को स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को एक बड़ा देव समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। देवता इस दौरान आम श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। इस दौरान श्रद्धालु देवता के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इस देव परंपरा को निभाने में विशेष खानदान के लोग ठाकुर दत्त, लक्ष्मण सिंह, भगीरथ, मोहर सिंह, पृथ्वी, राम लाल अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed