सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The results of the students will be declared today in schools.

Kullu News: स्कूलों में विद्यार्थियों का आज निकलेगा परीक्षा परिणाम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
The results of the students will be declared today in schools.
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में सरकारी स्कूलों में छठी, सातवीं, आठवीं, नौवीं और जमा एक कक्षा के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम मंगलवार को निकलेगा। परीक्षा परिणाम सभी शिक्षा खंडों में स्कूल प्रबंधन की ओर से तैयार कर लिया गया है। वार्षिक परीक्षा परिणाम को लेकर स्कूल प्रबंधन ने तैयारियां कर ली हैं।
Trending Videos

सालभर की पढ़ाई करने के बाद विद्यार्थी किस स्थान पर रहे, इसका इंतजार मंगलवार को समाप्त होगा। परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में धुकधुकी बढ़ गई है। कुछ निजी स्कूलों ने सोमवार को ही परीक्षा परिणाम निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा वहीं सरकार की दिशा-निर्देशों के अनुसार शिक्षा संवाद भी होगा। शिक्षा संवाद में अभिभावकों के साथ आगामी शिक्षा सत्र के लिए विद्यालय में पठन-पाठन से संबंधित रणनीति बनाई जाएगी। विभिन्न स्कूलों की एसएमसी की ओर से अभिभावकों से अधिक संख्या में स्कूल में उपस्थिति दर्ज करने को कहा गया है। इस संबंध में शिक्षा उप निदेशक उच्च देशराज डोगरा ने कहा कि स्कूलों में मंगलवार को परीक्षा परिणाम निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed