सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The thrill of seeing the snowy valleys from a hot air balloon

Kullu News: हॉट एयर बैलून से बर्फीली वादियों का दीदार भर रहा रोमांच

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 13 Feb 2026 07:03 AM IST
विज्ञापन
The thrill of seeing the snowy valleys from a hot air balloon
विज्ञापन
मनाली। हॉट एयर बैलून से बर्फ से लदी वादियों का दीदार पर्यटकों में रोमांच भर रहा है। कुल्लू से सोलंगनाला तक जगह-जगह बनी हॉट एयर बैलून साइट्स में पर्यटकों की खूब भीड़ उमड़ रही है। वहीं 1,500 फीट की ऊंचाई से पैराग्लाडिंग करना पर्यटकों में जोश भर रहा है। कटराईं-डोभी क्षेत्र में पर्यटक रोमांच की ऊंची उड़ान भर रहे हैं। पहाड़ की शांत और ठंडी वादियों में ऊंची उड़ान सैलानियों को रोमांचित कर रही है।
Trending Videos

हॉट एयर बैलून से सैलानी बर्फ से ढकी सुंदर वादियों में जन्नत जैसे नजारे का अनुभव कर रहे हैं। पैराग्लाडिंग की उड़ान भरने के बाद बर्फीली चोटियों और घने जंगलों का खूबसूरत नजारा पर्यटकों के दौरे को और भी यादगार बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोभी, कटराईं, 16 मील, आलू ग्राउंड और बाहंग हॉट एयर बैलून के लिए विख्यात हो रहे हैं। पर्वतीय घाटियों और हरे-भरे मैदानों के बीच से गुजरते पैराग्लाइर पर्यटकों को न केवल रोमांचित कर रहे हैं बल्कि उन्हें आकाश में उड़ने का अनूठा अनुभव भी प्रदान कर रहे हैं। यहां से बर्फीली चोटियों और घने जंगलों का दृश्य उन्हें खूब भा रहा है। इसके अलावा रंग-बिरंगे बैलून धीरे-धीरे हवा में उड़ते हैं। आकाश में एक अनूठा दृश्य उत्पन्न करते हैं। यह अनुभव पर्यटकों को शांति के साथ रोमांच का भी एहसास करवा रहा है। उधर, जिला पर्यटन अधिकारी रोहित शर्मा ने कहा कि आने वाले वर्षों में यहां और अधिक सुविधाएं और पर्यटन गतिविधियां जोड़ी जाएंगी, जिससे यह क्षेत्र देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए एक आदर्श गंतव्य बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed