{"_id":"6afaf4a9bffab29281022df4","slug":"unemployed-art-teachers-association-demands-filling-of-vacant-posts-kullu-news-c-89-1-ssml1012-192007-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बेरोजगार कला अध्यापक संघ ने रिक्त पद भरने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बेरोजगार कला अध्यापक संघ ने रिक्त पद भरने की उठाई मांग
विज्ञापन
संघ ने एपीएमसी चेयरमैन राम सिंह मियां को सौंपा ज्ञापन
.........................
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। सूबे के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से रिक्त कला अध्यापकों के पदों को भरने की मांग को लेकर बेरोजगार कला अध्यापक संघ कुल्लू ने आवाज उठाई है। संघ के सदस्यों ने एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के चेयरमैन राम सिंह मियां से मुलाकात कर उन्हें मांगपत्र सौंपा। संघ ने प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में कला अध्यापकों के करीब 800 रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की।
संघ के उपाध्यक्ष ठाकुर चंद, सलाहकार टेक सिंह, सोनू राम, यज्ञ चंद, प्रेम सिंह और वेद राम ने कहा कि कला शिक्षा विद्यार्थियों के रचनात्मक विकास और व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके बावजूद सरकारी विद्यालयों में कला अध्यापकों के पद लंबे समय से खाली हैं। इससे एक ओर विद्यार्थियों को कला शिक्षा का पर्याप्त लाभ नहीं मिल पा रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के हजारों प्रशिक्षित बेरोजगार कला अध्यापक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं।
संघ ने मांग की कि कला अध्यापकों के करीब 800 रिक्त पदों को जल्द भरा जाए। भर्ती प्रक्रिया में लागू 100 विद्यार्थियों की अनिवार्य शर्त को हटाया जाए और रिक्त पदों पर लिखित परीक्षा एवं बैच आधार पर नियुक्तियां की जाएं। इसके अलावा सभी आवश्यक सरकारी विद्यालयों में कला अध्यापकों की तैनाती सुनिश्चित करने तथा प्रशिक्षित बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने की मांग भी उठाई। संघ के सदस्यों ने कहा कि कला शिक्षा को विद्यालयों में उचित महत्व दिया जाना चाहिए। इसके लिए सरकार को भर्ती प्रक्रिया में आ रही बाधाओं को दूर कर जल्द निर्णय लेना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके और प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार प्राप्त हो। संवाद