{"_id":"6aaad043a3f9f02a0f044751","slug":"water-showers-to-turn-fields-green-taps-dry-in-homes-kullu-news-c-89-1-ssml1015-186869-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मैदान हरे करने के लिए पानी की बौछारें, घरों में सूखे नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मैदान हरे करने के लिए पानी की बौछारें, घरों में सूखे नल
Thu, 17 Sep 2026 10:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 17 Sep 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की तैयारियों के बीच कुल्लू शहर में पेयजल संकट गहरा गया है। ढालपुर के दशहरा, रथ और प्रदर्शनी मैदानों में हरा-भरा रखने के लिए दिन-रात पानी का छिड़काव किया जा रहा है, जबकि शहर के कई रिहायशी क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। इससे लोगों के घरों में रखे पानी के टैंक भी खाली हो गए हैं।
ग्रीन पीस कॉलोनी, सर्किट हाउस, बालाबेहड़, मियां बेहड़, ढालपुर और कला केंद्र के आसपास के रिहायशी क्षेत्रों में लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। दूसरी ओर दशहरा मैदानों में पानी की सप्लाई जारी है और पानी सड़कों व मैदानों में बहता नजर आ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दशहरा उत्सव नजदीक आते ही मैदानों को हरा-भरा करने के लिए पानी की व्यवस्था कर दी जाती है लेकिन वर्षभर इन मैदानों के रखरखाव को लेकर ऐसी व्यवस्था नजर नहीं आती।
विज्ञापन
मान सिंह, अजय शर्मा, देव सिंह, रोहित, पवन, अभिषेक और दीपक ने कहा कि पहले रिहायशी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने जल शक्ति विभाग और जिला प्रशासन से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
पुराना टैंक खराब होने से बनी स्थिति
शीशामाटी स्थित पेयजल टैंक को खराब होने के कारण डिसमेंटल कर दोबारा बनाया जा रहा है। इसके चलते शहर के कुछ क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। दशहरा उत्सव से पहले नए टैंक का निर्माण पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद पेयजल आपूर्ति की समस्या दूर हो जाएगी। अमित मिरूपा, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग कुल्लू