सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Youth came forward to help tourists

Kullu News: पर्यटकों की मदद के लिए आगे आए युवा

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 16 Mar 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Youth came forward to help tourists
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। अटल टनल रोहतांग के साउथ और नॉर्थ पोर्टल और टनल के भीतर फंसे लोगों की मदद को सिस्सू पंचायत के युवा आगे आए हैं। युवाओं और स्थानीय संगठनों ने आगे आकर सेवा और सहयोग की मिसाल पेश की।
Trending Videos


एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म सोसायटी सिस्सू और राजा घेपन कमेटी सिस्सू के सदस्यों ने मिलकर राहत कार्य शुरू किया। सोमवार सुबह टनल में फंसे हजारों पर्यटकों और वाहन चालकों के लिए चाय, पानी और बिस्कुट की व्यवस्था की गई, जिससे ठंड के बीच फंसे लोगों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसायटी के प्रधान जितेंद्र कटोच और राजा घेपन कमेटी के सदस्य विकास शाशनी ने कहा कि सुबह के समय अटल टनल के भीतर और आसपास हजारों लोग बर्फबारी के कारण फंस गए थे और काफी परेशान थे। ऐसे में स्थानीय संगठनों के सदस्यों ने स्थिति को देखते हुए तुरंत राहत पहुंचाने का निर्णय लिया।

विधायक अनुराधा राणा और उपायुक्त किरण भड़ाना ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में जिस तरह से सिस्सू के युवाओं और सामाजिक संगठनों ने आगे बढ़कर सेवा भावना का परिचय दिया है, वे देवभूमि की परंपरा और मानवता की सच्ची मिसाल है। युवाओं की हर ओर सराहना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed