फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Youth to register on 'Mera Yuva Bharat' portal: Pratibha

मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकृत हाेंगे युवा : प्रतिभा

Sun, 12 Jul 2026 04:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 04:13 PM IST
विज्ञापन
Youth to register on 'Mera Yuva Bharat' portal: Pratibha
कुल्लू। युवाओं को मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा। जिला कुल्लू के 15 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के सभी युवा 15 अगस्त तक ऑनलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। युवाओं को पंजीकृत करने का उद्देश्य उन्हें सरकारी योजनाओं, स्वयंसेवी गतिविधियों, कौशल विकास एवं विभिन्न अवसरों से जोड़ना है।
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि युवाओं को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं, रोजगार के अवसरों, नेतृत्व विकास कार्यक्रमों, खेल गतिविधियों तथा अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से सीधे जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर पंजीकरण के उपरांत युवाओं को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं अवसरों से संबंधित जानकारी और अपडेट प्राप्त होंगे। इसके अलावा वह राष्ट्र और समाज हित के कार्य भी युवा स्वयंसेवी के रूप में कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed