{"_id":"6adc9c444d89ad395a015a77","slug":"250-students-depicted-the-nations-culture-through-artworks-mandi-news-c-90-1-mnd1021-219021-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 250 विद्यार्थियों ने कलाकृतियों से उकेरी देश की संस्कृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 250 विद्यार्थियों ने कलाकृतियों से उकेरी देश की संस्कृति
विज्ञापन
एमएलएसएम कॉलेज में कला के रंगों में दिखी हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय (एमएलएसएम) सुंदरनगर में शनिवार को ‘धार विरसा’ कार्यक्रम के तहत कला प्रदर्शनी आयोजित की गई। महाविद्यालय की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदर्शनी की थीम ‘सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति’ रही। इसमें 250 विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों और प्रकृति के विविध रंगों को प्रदर्शित किया।
प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुमन कुमारी कटोच ने मुख्य अतिथि और डॉ. मंजू गर्ग ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक स्थलों, प्राचीन इमारतों और गुरुकुल शिक्षा पद्धति से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 तक के सफर को कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया।
प्रदर्शनी में डॉ. विवेक शर्मा ने मधुबनी कला, बलवंत सिंह ने बोनसाई पौधों और सहायक प्रोफेसर सारिका सूद ने अपनी कलाकृतियां प्रदर्शित कीं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।