फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Body of an unidentified person found in a drain in Harabagh

Mandi News: हराबाग में नाली में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Sat, 31 Oct 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Body of an unidentified person found in a drain in Harabagh
सुंदरनगर (मंडी)। हराबाग में उद्यान विभाग के गेट के पास नाली में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जिसकी दाहिनी आंख, घुटनों और पीठ पर चोट व रगड़ के निशान थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू की है। यह घटना ग्राम पंचायत बायला के रोपड़ी क्षेत्र में बीते वीरवार को सामने आई। मृतक के पास पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिले, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। प्रारंभिक जांच में व्यक्ति के पिछले एक-दो दिनों से हराबाग में नशे की हालत में घूमने का पता चला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गवाहों के बयान दर्ज किए। डीएसपी भारतभूषण ने पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचित किया है। शव सुंदरनगर अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। मौत के कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही साफ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed