{"_id":"6ae4e877ebeb85533104f3c4","slug":"lab-services-at-nerchowk-medical-college-stalled-at-night-mandi-news-c-90-1-ssml1025-219763-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रात में लैब की सेवाएं ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रात में लैब की सेवाएं ठप
विज्ञापन
मंडी। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक में रात आठ बजे के बाद लैब सेवाएं ठप होने का मामला सामने आया है।
इससे आईसीयू और ऑपरेशन के बाद भर्ती मरीजों के तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें हर घंटे होने वाली जांच के लिए निजी लैब का सहारा लेना पड़ रहा है।
आरोप है कि अस्पताल की लैब नंबर 50 में रात आठ बजे के बाद न तो नमूने लिए जाते हैं और न ही जांच रिपोर्ट मिलती है। आपातकालीन, आईसीयू और ऑपरेशन के बाद के मरीजों के परिजनों को निजी लैब जाना पड़ता है। अस्पताल परिसर में अधिकृत क्रस्ना लैब होने पर भी दिक्कतें कम नहीं हैं। तीमारदारों के अनुसार, वहां सामान्य जांच तो होती है, पर गंभीर मरीजों के लिए विशेष जांच रात में उपलब्ध नहीं है।