{"_id":"6adf1286152c3dbda60b92f3","slug":"dharampur-kotli-road-accident-tipper-falls-200-metres-driver-dies-2026-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बड़ा हादसा: मंडी में डंगा गिरने से 200 मीटर नीचे लुढ़का बजरी से लदा टिप्पर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में बड़ा हादसा: मंडी में डंगा गिरने से 200 मीटर नीचे लुढ़का बजरी से लदा टिप्पर, चालक की मौत
Mon, 26 Oct 2026 02:14 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:14 PM IST
सार
मंडी जिले में धर्मपुर-कोटली-मंडी सड़क पर हवानी के पास सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। डंगा गिरने के बाद बजरी से लदा टिप्पर करीब 200 मीटर नीचे जा गिरा, जिससे चालक निर्मल सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एनएच-03 धर्मपुर-कोटली-मंडी सड़क पर सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। हवानी के पास डंगा गिरने से बजरी से लदा टिप्पर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर नीचे जा गिरा। हादसे में टिप्पर चालक निर्मल सिंह (50) की मौत हो गई। टिप्पर बरोटी की ओर जा रहा था। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माण कार्य के दौरान हवानी के पास यह हादसा हुआ। डंगा गिरने के बाद टिप्पर सड़क से नीचे लुढ़क गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
ठेकेदार और मजदूरों ने चालक को सड़क तक पहुंचाया
हादसे की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी धर्मपुर विनोद कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए और दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई। इस दौरान वहां बिजली लाइन का काम कर रहे ठेकेदार मेहुल तपवाल और उनके साथ काम कर रहे मजदूरों ने घायल चालक को सड़क तक पहुंचाने में मदद की। इसके बाद चालक को 108 एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल धर्मपुर ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद निर्मल सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
एसडीएम ने परिजनों को दी 25 हजार रुपये की फौरी राहत
हादसे की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम धर्मपुर जोगिंदर पटियाल नागरिक अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और प्रशासन की ओर से परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की।
पोस्टमार्टम के लिए सरकाघाट भेजा शव
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सरकाघाट भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और डंगा गिरने के पीछे क्या कारण थे। हवानी के पास हुए इस हादसे ने पहाड़ी सड़कों पर निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा इंतजामों और सड़क किनारे बने डंगों की स्थिति को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।