फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Food safety department raided Jogindernagar, sealed 11 samples including cheese and honey.

Mandi News: जोगिंद्रनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दी दबिश, पनीर-शहद समेत 11 सैंपल सील

Sat, 15 Aug 2026 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Food safety department raided Jogindernagar, sealed 11 samples including cheese and honey.
नकली और घटिया खाद्य पदार्थों की बिक्री की शिकायतों के बाद की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मानसून सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को जोगिंद्रनगर उपमंडल में कार्रवाई की। विभागीय टीम ने भराड़ू, कोटली, जोगिंद्रनगर शहर और मंडी-पठानकोट हाईवे सहित करीब 20 दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान पनीर, शहद और फूड सप्लीमेंट समेत 11 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए लिए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सचिन की अगुवाई में टीम ने होटल, रेस्तरां और खाद्य सामग्री की दुकानों में स्वच्छता व्यवस्था जांची। दुकानदारों को बिना फूड लाइसेंस कारोबार न करने की हिदायत दी गई। विभाग ने यह कार्रवाई नकली और घटिया खाद्य पदार्थों की बिक्री संबंधी शिकायतों के बाद की।
विज्ञापन

सैंपल अधिकृत प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जाएंगे। गुणवत्ता में खामी मिलने पर संबंधित कारोबारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत जुर्माने और दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
जिले में खाद्य पदार्थों के सैंपल में खामी पाए जाने पर न्यायिक कार्रवाई भी की जा रही है। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। -एलडी ठाकुर, सहायक आयुक्त, जिला खाद्य सुरक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed