फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Drainage system in poor condition along the four-lane road in Naulakha; waterlogging exacerbates problems.

Mandi News: नौलखा में फोरलेन के किनारे नालियों का बुरा हाल, जलभराव से बढ़ीं दिक्कतें

Sat, 15 Aug 2026 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Drainage system in poor condition along the four-lane road in Naulakha; waterlogging exacerbates problems.
मच्छर और कीचड़ की चपेट में दुकानदार, बीमारी फैलने का खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर(मंडी)। सुंदरनगर तहसील के नौलखा क्षेत्र में फोरलेन के किनारे बनी नालियों की हालत खराब होने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। उचित निकासी न होने से जगह-जगह पानी जमा है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों निक्कू राम, दलीप और विमल चौहान ने बताया कि दुकानों के सामने पानी जमा होने से दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी हो रही है। जलभराव के कारण ग्राहक दुकानों तक पहुंचने से कतरा रहे हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से नालियों की सफाई और उचित जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों के साथ आंदोलन किया जाएगा। एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने बताया कि मामला ध्यान में आया है और एनएचएआई को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed