सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Himachal Pradesh: Accused Vikas Patyal Sent to 14-Day Judicial Custody in Siya Murder Case

मंडी सिया हत्याकांड: न्यायिक हिरासत में भेजा आरोपी विकास पटियाल, दस्तावेजी जांच में जुटी पुलिस; जांच लगभग पूरी

संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट (मंडी)। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 20 Apr 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Mandi Siya Murder Case Update: सरकाघाट क्षेत्र में 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा सिया गुलेरिया की बेरहमी से हत्या के मामले में मुख्य आरोपी विकास पटियाल को सरकाघाट न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Himachal Pradesh: Accused Vikas Patyal Sent to 14-Day Judicial Custody in Siya Murder Case
सिया गुलेरिया (फाइल फोटो। आरोपी को ले जाती हुई पुलिस (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

सिया हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी विकास पटियाल को पुलिस ने सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सरकाघाट कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। पुलिस अब मामले की दस्तावेजी, तकनीकी और फॉरेंसिक जांच को अंतिम रूप देने में जुट गई है। पुलिस फिलहाल मां से लड़ाई के बाद आरोपी के गुस्सा होकर हत्या का इरादा लेकर निकलने की थ्योरी पर ही काम कर रही है। पुलिस का मानना है कि अभी जांच जारी है। अगर कोई तथ्य सामने आता है तो जांच की दिशा बदल सकती है।

Trending Videos


दोबारा पुलिस रिमांड पर लिया जा सकता है आरोपी
आरोपी से जुड़ी पूछताछ और प्राथमिक जांच लगभग पूरी कर ली गई है। मामले में एकत्र किए गए साक्ष्यों का मिलान किया जा रहा है, ताकि अभियोजन पक्ष को मजबूत किया जा सके। यदि आगे किसी बिंदु पर पूछताछ की आवश्यकता महसूस होती है तो आरोपी को दोबारा पुलिस रिमांड पर लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस संबंधित रिपोर्ट्स का कर रही इंतजार 
मामले में अब तकनीकी और फॉरेंसिक साक्ष्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस संबंधित रिपोर्ट्स का इंतजार कर रही है, जिनके आधार पर जांच को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके साथ ही, पुलिस जल्द ही पूरे मामले का चालान तैयार कर अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है।

सुरक्षा के लिहाज से आरोपी की पेशी के दौरान अदालत परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। ताकि अदालत में मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत किए जा सकें। बता दें कि 13 अप्रैल सुबह करीब सवा नौ बजे नैण गांव से सरकाघाट कॉलेज जा रही छात्रा का आरोपी ने बैंजी गांव में दराट से हमला कर हत्या कर दी थी। आरोपी को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर दबोचा था।

पुलिस ने क्या कहा?
उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है। सभी तथ्यों को ध्यान में रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed