सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jogindernagar-Sarkaghat road turns into mud, corporation buses get stuck

Mandi News: कीचड़ में बदली जोगिंद्रनगर-सरकाघाट सड़क, निगम की बसें फंसी

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 27 Mar 2026 05:09 AM IST
विज्ञापन
Jogindernagar-Sarkaghat road turns into mud, corporation buses get stuck
विज्ञापन
ओएफसी केबल के लिए उखाड़ी गई सड़क पर पेयजल पाइपलाइन फटने से बनीं दलदल
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर-सरकाघाट सड़क पर कीचड़ जमा होने के कारण वीरवार को परिवहन निगम की बसें भी दलदल में फंस गई। जोगिंद्रनगर-सरकाघाट सड़क पर दोनों और वाहनों की कतारें लग जाने से एंबुलेंस की रफ्तार भी थम गई। इससे आपात समय में गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाना चुनौती बन गया है। वहीं, हाईवे जाम की स्थिति पैदा होने से सैकड़ों यात्री वाहनों में कैद हो गए।
वीरवार सुबह नौ बजे से दोपहर 11 बजे तक जोगिंद्रनगर सरकाघाट सड़क में अचानक बिगड़ी यातायात व्यवस्था से राहगीर भी परेशान हुए। इसके बाद पुलिस के जवानों ने यातायात व्यवस्थित करने के लिए मोर्चा संभाला। सड़क के दोनों और फंसे वाहनों को गंतव्य स्थान के लिए रवाना करने के लिए भी पसीने छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओएफसी केबल के लिए बुधवार आधी रात को जेसीबी मशीन से सड़क को जब उखाड़ा जा रहा था तभी भूमिगत पेयजल पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे रेलवे स्टेशन चौक से क्रॉसिंग तक सड़क पर कीचड़ फैल गया। वहीं, कई फीट गहरी खोदाई के चलते परिवहन निगम की बसें और बड़े वाहन भी धंसते रहे।

उधर, विभागीय अधिशासी अभियंता जेपी नायक ने बताया कि सरकाघाट सड़क पर ओएफसी केबल बिछाने के लिए सड़क को उखाड़ा गया है। इसके सुधार के लिए संबंधित ठेकेदार को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
वहीं, पुलिस थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि जोगिंद्रनगर शहर में सरकाघाट सड़क पर परिवहन निगम की बस के कीचड़ में धंसने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित होने की जानकारी मिली है। पुलिस जवानों ने स्थिति संभाली और आवाजाही व्यवस्थित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed