सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Lungs Filled with Fluid Advised Against Running Now She Brings Home Gold Kusum Thakur Mandi

युवा हिमाचल: फेफड़ों में भर गया पानी; दौड़ने से था मना, अब जीत लाई सोना; कुसुम ठाकुर ने भरी हौसले की उड़ान

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 27 May 2026 10:18 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की 23 वर्षीय कुसुम ठाकुर ने फेडरेशन कप एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक हासिल किया है। पढ़ें पूरी खबर...

Lungs Filled with Fluid Advised Against Running Now She Brings Home Gold Kusum Thakur Mandi
गोल्ड जीतने वाली कुसुम। - फोटो : स्रोत : टीम
विज्ञापन

विस्तार

फेडरेशन कप एथलेटिक्स में हिमाचल की बेटी ने सफलता ने उड़ान भरी है। मंडी जिले के पंडोह क्षेत्र के बैला गांव की 23 वर्षीय कुसुम ठाकुर ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। कोविड काल में कुसुम ठाकुर को बीमारी ने घेर लिया और उनके दोनों फेफड़ों में पानी भर गया। चिकित्सकों ने दौड़ने से साफ मना कर दिया। दो वर्ष तक कुसुम ट्रैक से दूर रहीं, लेकिन हिम्मत नहीं हारी और वापसी की। झारखंड के रांची में कुसुम ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

Trending Videos


कुसुम ने 200 मीटर दौड़ 23.94 सेकंड में पूरी की, जो उनकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ टाइमिंग है। इसके साथ ही वह हिमाचल प्रदेश की पहली महिला धावक बन गई हैं, जिसने 200 मीटर दौड़ इतनी कम समय में पूरी की है।  इससे पहले साल 2024 में ओडिशा के भुवनेश्वर में इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी कुसुम ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। उस समय उन्होंने 24.13 सेकंड में दौड़ पूरी कर प्रदेश को गौरवान्वित किया था। कुसुम ने बताया कि उन्होंने चौथी कक्षा में अपने भाई हरीश चंद्र के साथ दौड़ना शुरू किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बचपन से ही खेलों के प्रति उनका विशेष लगाव रहा। कुसुम ने बताया कि देव श्री सत बालाकामेश्वर बन्यूरी के आशीर्वाद और मेहनत के दम पर उन्होंने वापसी की। कुसुम मंडी के राजकीय वल्लभ महाविद्यालय की छात्रा रह चुकी हैं और वर्तमान में गुरु काशी यूनिवर्सिटी पंजाब से बीए की पढ़ाई कर रही हैं। कुसुम के पिता डोलू राम सत देव बालाकामेश्वर के पुजारी हैं। माता हंसा देवी गृहिणी हैं। भाई हरीश राणा पढ़ाई कर रहे हैं। जबकि बहन अनु प्रिया पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन

निषाद ने एशियन पैरा गेम्स में लंबी कूद के लिए किया क्वालिफाई
बंगलूरू के कांतीरवा स्टेडियम में 8वीं ओपन पैरा नेशनल चैंपियनशिप में भारत के स्टार एथलीट और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता निषाद कुमार ने इतिहास रच दिया है। मूल रूप से हाई जंप के स्थापित खिलाड़ी निषाद कुमार ने इस प्रतियोगिता में पहली बार लंबी कूद स्पर्धा में भाग लिया। पहले ही प्रयास में उन्होंने 7.25 मीटर की छलांग लगाई। दूसरे प्रयास में उन्होंने और अधिक ऊर्जा के साथ 7.34 मीटर की शानदार छलांग लगाई। प्रदर्शन के आधार पर निषाद कुमार ने जापान के नागोया में होने वाले आगामी एशियन पैरा गेम्स के लिए लंबी कूद स्पर्धा में सफलतापूर्वक क्वालिफाई कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed