फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi thachi panjai illegal cannabis cultivation stf destroys over two lakh plants

Cannabis Cultivation : मंडी में 2.5 बीघा निजी जमीन पर लहलहा रही थी भांग, STF ने दो लाख से ज्यादा पौधे किए नष्ट

Fri, 07 Aug 2026 09:13 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 07 Aug 2026 09:13 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कुल्लू को बड़ी सफलता मिली है। मंडी जिले के थाची-पंजाई क्षेत्र में करीब 2.5 बीघा निजी भूमि पर उगाई गई दो लाख से अधिक भांग की फसल को पुलिस ने नष्ट कर दिया। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
mandi thachi panjai illegal cannabis cultivation stf destroys over two lakh plants
थाची-पंजाई क्षेत्र में अवैध भांग की खेती नष्ट करने पहुंची एसटीएफ की टीम। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कुल्लू ने अवैध भांग की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2.5 बीघा निजी भूमि पर उगाए गए दो लाख से अधिक भांग के पौधों को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई थाची-पंजाई क्षेत्र के बूंग गांव के पास की गई। मामले में पुलिस थाना औट में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

एसटीएफ कुल्लू को छह अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि थाची-पंजाई क्षेत्र में कुछ लोग बड़े पैमाने पर अवैध भांग की खेती कर रहे हैं। सूचना के आधार पर डीएसपी हेमराज वर्मा के नेतृत्व में टीम ने इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन

तलाशी के दौरान बूंग नामक स्थान पर कायल के पेड़ों के बीच बने पांच से छह सीढ़ीनुमा खेतों में करीब 2.5 बीघा निजी भूमि पर भांग की फसल लहलहाती मिली। पुलिस ने मौके पर पौधों की गिनती कराई, जिसमें दो लाख से अधिक भांग के पौधे पाए गए। इसके बाद सभी पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जिस भूमि पर भांग की खेती की गई थी, उसके वास्तविक मालिक की पहचान भूमि की निशानदेही के बाद की जाएगी। इसके बाद संबंधित आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसटीएफ के मुताबिक अवैध भांग की खेती के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक मंडी और कुल्लू जिलों में करीब 11 बीघा निजी और सरकारी भूमि पर उगाए गए 10 लाख से अधिक भांग के पौधों को नष्ट किया जा चुका है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। मामले की पुष्टि डीएसपी हेमराज वर्मा ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed