फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Motivating students to engage in self-study

Mandi News: विद्यार्थियों को स्व-अध्ययन के लिए किया प्रेरित

Tue, 08 Sep 2026 06:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
Motivating students to engage in self-study
नगवाईं (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय पनारसा के 25 विद्यार्थियों ने मंगलवार को कुल्लू में शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने कला केंद्र में आयोजित एनबीटी बुक फेयर में विभिन्न विषयों की पुस्तकों की जानकारी ली। इसके बाद गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण संस्थान, मोहल और रोमा फ्लावर नर्सरी का भ्रमण कर व्यावहारिक ज्ञान हासिल किया। एनबीटी बुक फेयर में विद्यार्थियों को पुस्तक पठन और स्व-अध्ययन के लिए प्रेरित किया गया। जीबी पंत संस्थान में संस्थान के प्रमुख आरके सिंह ने हिमालयी पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और कचरा प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने संस्थान के कार्यों और विभिन्न केंद्रों के बारे में भी विद्यार्थियों को बताया। रोमा नर्सरी में विद्यार्थियों ने फूलों और सजावटी पौधों की विभिन्न प्रजातियों को देखा। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उर्सेसिम लता ने कहा कि ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर व्यावहारिक अनुभव देते हैं। भ्रमण के दौरान पुस्तकालय अध्यक्ष बिंदु, डॉ. कविता और प्रोफेसर सुरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed