फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   nepal flood mandi administration helpdesk missing stranded people 2026

हिमाचल प्रदेश: नेपाल में बाढ़ के बाद मंडी प्रशासन अलर्ट, फंसे और लापता लोगों की मदद के लिए हेल्पडेस्क स्थापित

Thu, 27 Aug 2026 12:45 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 27 Aug 2026 12:45 PM IST
सार

नेपाल में 26 अगस्त को आई अचानक बाढ़ के बाद मंडी जिला प्रशासन ने विशेष हेल्पडेस्क स्थापित किया है। इसका उद्देश्य नेपाल में फंसे, लापता या संपर्क से बाहर मंडी जिले के लोगों की जानकारी जुटाकर संबंधित अधिकारियों से समन्वय करना है। प्रशासन ने परिजनों से बिना देरी सूचना देने की अपील की है। इसके लिए 1077 समेत जिला आपातकालीन केंद्र के फोन नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल जारी किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
nepal flood mandi administration helpdesk missing stranded people 2026
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI

विस्तार

नेपाल में 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ के बाद मंडी जिला प्रशासन ने वहां फंसे या लापता लोगों की मदद के लिए विशेष पहल शुरू की है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के माध्यम से विशेष हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है, जहां नेपाल में मौजूद मंडी जिले के लोगों से जुड़ी जानकारी पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त मंडी प्रियांशु खाती ने बताया कि यदि मंडी जिले का कोई व्यक्ति नेपाल में फंसा है, लापता है या लंबे समय से उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है, तो उसके परिजन तुरंत प्रशासन को इसकी जानकारी दें। परिवार के सदस्य अपने नजदीकी उपमंडलाधिकारी (ना.) कार्यालय में भी शिकायत या सूचना दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों से होगा समन्वय
प्रशासन के पास पहुंचने वाली सूचनाओं को एकत्रित कर संबंधित अधिकारियों के साथ साझा किया जाएगा। इसके बाद प्रभावित या लापता लोगों की तलाश, बचाव और राहत कार्यों के लिए आवश्यक स्तर पर समन्वय किया जाएगा। जिला प्रशासन का कहना है कि सूचना जितनी जल्दी मिलेगी, उतनी ही तेजी से संबंधित एजेंसियों के साथ संपर्क स्थापित कर मदद पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नंबरों पर दें तुरंत सूचना
नेपाल में फंसे या लापता किसी व्यक्ति के संबंध में मंडी जिला प्रशासन को सूचना देने के लिए ये संपर्क माध्यम उपलब्ध हैं:
  • आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन: 1077
  • जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र: 01905-226201
  • फोन: 01905-226202
  • फोन: 01905-226203
  • फोन: 01905-226204
  • मोबाइल: 85447-71889
ईमेल: ddma-man-hp@gov.in

इसके अलावा परिजन अपने नजदीकी एसडीएम कार्यालय में भी लापता व्यक्ति की जानकारी दर्ज करवा सकते हैं।

परिवारों से बिना देरी सूचना देने की अपील
अतिरिक्त उपायुक्त प्रियांशु खाती ने कहा कि जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नेपाल में किसी परिजन के फंसे होने, लापता होने या संपर्क से बाहर होने की जानकारी मिलते ही प्रशासन को सूचित करें। प्रशासन का उद्देश्य संबंधित विभागों और अधिकारियों के साथ समन्वय कर जरूरतमंद लोगों तक समय पर राहत और सहायता पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed