{"_id":"6ae8c1746742b040f60b5b30","slug":"order-to-correct-names-in-academic-certificates-mandi-news-c-90-1-mnd1001-220198-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: शैक्षणिक प्रमाणपत्रों में नाम सुधार करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: शैक्षणिक प्रमाणपत्रों में नाम सुधार करने का आदेश
Tue, 03 Nov 2026 10:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 03 Nov 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
मंडी। मंडी की वरिष्ठ सिविल जज की अदालत ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को एक महिला के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों में नाम सुधारने के आदेश दिए हैं। अदालत ने बल्ह तहसील के नलसर निवासी इंदिरा देवी का नाम सही घोषित किया है।
महिला के आठवीं, दसवीं और जमा दो सहित अन्य शैक्षणिक प्रमाणपत्रों में नाम इंदिरा कुमारी दर्ज था। महिला ने अदालत में याचिका दायर कर बताया कि आधार कार्ड, पैन कार्ड, परिवार रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों में उसका सही नाम इंदिरा देवी है।
शैक्षणिक प्रमाणपत्रों में गलत नाम होने से भविष्य में परेशानी हो सकती है। बोर्ड के अदालत में पेश नहीं होने पर एकतरफा सुनवाई हुई। अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए महिला के पक्ष में फैसला सुनाया। बोर्ड को निर्धारित शुल्क जमा करवाने और मूल प्रमाणपत्र लौटाने पर संशोधित प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। संवाद