{"_id":"69b6a7bbc384b957060357c6","slug":"oxygen-pipeline-restored-in-regional-hospital-mandi-mandi-news-c-90-1-ssml1025-189296-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में ऑक्सीजन पाइपलाइन बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में ऑक्सीजन पाइपलाइन बहाल
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में नई ऑक्सीजन पाईप लाईन बिछा रहे कर्मचारी को निर्देश देते एसएम डॉ दिनेश
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पाइप को हटा नई डाल कर बहाल की आपूर्ति
निजी वार्डों और ऑपरेशन थियेटर में सुचारु हुई ऑक्सीजन की आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में शरारती तत्वों की ओर से क्षतिग्रस्त की गई ऑक्सीजन पाइप को बदल कर निजी वार्डों और ऑपरेशन थियेटर के लिए आपूर्ति बहाल करवा दी गई है। हालांकि ऑक्सीजन पाइप के अतिरिक्त अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीजों की सुविधा के लिए सिलिंडरों से भी ऑक्सीजन आपूर्ति होती है।
बीती शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे शरारती तत्वों ने जीएनएम स्कूल के समीप स्थापित ऑक्सीजन प्लांट से निजी वार्डों और ऑपरेशन थियेटर के लिए ऑक्सीजन आपूर्ति होने वाली पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया था और कुछ भाग चुरा लिया था। घटना का पता चलने पर अस्पताल सुरक्षा कर्मियों ने इस बारे में अस्पताल प्रबंधन व चिकित्सक स्टाफ को जानकारी दी थी। अस्पताल प्रबंधन ने घटना को लेकर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस ने घटना स्थल का मौका किया। अस्पताल में लगे सीसीटीवी को खंगाल कर चोरों की पहचान की जा रही है। ऑक्सीजन पाइप में तांबा होने के चलते इसे चोरी के इरादे से ही क्षतिग्रस्त किया गया है।
उधर, क्षेत्रीय अस्पताल के एमएस डॉ. दिनेश ठाकुर ने बताया कि अब निजी वार्डों व ओटी के लिए आपूर्ति बहाल करवा दी गई है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से शरारती तत्वों की पहचान की जा रही है। शीघ्र ही पुलिस उनकी धरपकड़ कर लेगी।
Trending Videos