Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pensioners announce a decisive protest; the Legislative Assembly will be besieged on the 19th.

Mandi News: पेंशनरों का आर-पार के आंदोलन का एलान, 19 को होगा विधानसभा का घेराव

Thu, 05 Nov 2026 07:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Pensioners announce a decisive protest; the Legislative Assembly will be besieged on the 19th.
12 से 17 नवंबर तक जिला मुख्यालयों पर देंगे धरना
विज्ञापन

सुंदरनगर में संयुक्त संघर्ष समिति ने बनाई आंदोलन की रणनीति

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। लंबित वित्तीय देनदारियों और अन्य मांगों को लेकर हिमाचल प्रदेश के पेंशनर अब सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करेंगे। प्रदेश के 18 प्रमुख पेंशनर संगठनों के संयुक्त बैनर तले 12 से 17 नवंबर तक सभी जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 19 नवंबर को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में रैली निकालकर विधानसभा का घेराव किया जाएगा। यह निर्णय बुधवार को सुंदरनगर में आयोजित हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति जिला मंडी की बैठक में लिया गया।
जिला संयोजक हेम सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर और अतिरिक्त महासचिव भूपराम वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। समिति ने सरकार से 11 नवंबर से पहले 17 सूत्रीय मांगपत्र पर सकारात्मक निर्णय लेने और प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों, वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन और वेतन एरियर, संशोधित ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट के भुगतान की मांग उठाई गई। इसके अलावा एचआरटीसी पेंशनरों को आठ प्रतिशत महंगाई राहत, छठे वेतन आयोग की 50 हजार रुपये की पहली किस्त और बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग भी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के 30 अक्तूबर को मधु देष्टा बनाम हिमाचल प्रदेश सरकार मामले में आए फैसले को लागू करने की मांग की गई। वक्ताओं ने फैसले के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में विशेष अनुमति याचिका दायर करने की संभावित तैयारी पर भी आपत्ति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed