{"_id":"6adc993222170c03aa084908","slug":"players-from-pm-shri-school-thauna-excel-in-taekwondo-mandi-news-c-90-1-mnd1023-219035-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पीएम श्री स्कूल थौना के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पीएम श्री स्कूल थौना के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में लहराया परचम
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने जीते 9 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक
कोच योग राज के कुशल मार्गदर्शन की हुई सराहना
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थौना के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय अंडर-14 ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल और खेल भावना का परिचय देते हुए कुल नौ स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किए।
बालक वर्ग में शिवांश भारद्वाज, मोहित कुमार, विनय कुमार, शिवांश राणा, राकेश कुमार और परीक्षित ठाकुर ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, बालिका वर्ग में शानवी, कनिका और सुनाक्षी ने स्वर्ण पदक हासिल किए, जबकि शिवानी ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ दी।
इस शानदार सफलता के पीछे विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक (पीईटी) एवं ताइक्वांडो कोच योग राज का विशेष योगदान रहा। उनके कुशल मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास, कड़े अनुशासन और निरंतर प्रोत्साहन से खिलाड़ियों को यह उपलब्धि हासिल करने में महत्वपूर्ण मदद मिली। विद्यालय प्रशासन और समस्त विद्यालय परिवार ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों तथा कोच योग राज को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।