फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Remembering Chandra Singh, who fought for the employees

Mandi News: कर्मचारियों के लिए संघर्ष करने वाले चंद्र सिंह को याद किया

Tue, 27 Oct 2026 06:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Remembering Chandra Singh, who fought for the employees
28 साल तक कर्मचारी यूनियन के महासचिव रहे मंडयाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम और एचपीएसईबी कर्मचारी यूनियन मंडी की ओर से मंगलवार को मुख्य अभियंता, सेंट्रल जोन मंडी के प्रांगण में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बिजली कर्मचारियों, मजदूरों और पेंशनर्स के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष करने वाले स्वर्गीय चंद्र सिंह मंडयाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में उपस्थित पेंशनर्स, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
चंद्र सिंह मंडयाल 78 वर्ष के थे। वह एचपीएसईबी कर्मचारी यूनियन के पूर्व महासचिव और विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम के महासचिव रहे थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कर्मचारियों और पेंशनर्स के हितों को प्रमुखता से उठाया तथा उनके अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया। विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम मंडी के अध्यक्ष राजेश बहल ने कहा कि चंद्र सिंह मंडयाल हमेशा मजदूरों, कर्मचारियों और पेंशनर्स के अधिकारों के लिए समर्पित रहे। अपने संघर्षशील व्यक्तित्व और कर्मचारी हितों के प्रति प्रतिबद्धता के चलते वह सभी के बीच एक लोकप्रिय नेता के रूप में पहचाने जाते थे। उन्होंने वर्ष 1979 से 2007 तक लगभग 28 वर्षों तक एचपीएसईबी कर्मचारी यूनियन के महासचिव के रूप में सेवाएं दीं। उनके निधन से कर्मचारी और पेंशनर्स वर्ग को अपूरणीय क्षति हुई है।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम के प्रदेशाध्यक्ष एएस गुप्ता, जितेंद्र वालिया, वाईपी कपूर, डीके ठाकुर, श्याम लाल शर्मा, जितेंद्र शर्मा, संगठन सचिव दलीप सिंह, सूरज ठाकुर, विशाल शर्मा और हितेश वैद्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed