{"_id":"69c51649d8023bb4b403ccb6","slug":"samarth-won-the-gold-medal-in-the-30-kg-junior-category-mandi-news-c-90-1-mnd1021-190494-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जूनियर वर्ग के 30 किलो भार में समर्थ ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जूनियर वर्ग के 30 किलो भार में समर्थ ने जीता स्वर्ण पदक
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 27 Mar 2026 04:48 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले में बॉक्सिंग प्रतियोगिता की विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्य अ
विज्ञापन
नलवाड़ मेले में मुक्केबाजों ने विभिन्न भार वर्ग में किया प्रतिभा का प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता उत्साह और प्रतिस्पर्धा के माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जूनियर वर्ग में 30 किलो भार वर्ग में मंडी के समर्थ ने स्वर्ण पदक हासिल किया। जबकि सुंदरनगर के कार्तिक ने रजत और शिवांश ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 40 किलो वर्ग में सुंदरनगर के प्रत्युष ने स्वर्ण तथा दिव्यांश शर्मा ने रजत पदक जीता। 54 किलो वर्ग में एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के शौर्य ने स्वर्ण और सुंदरनगर के कार्तिक ने रजत पदक हासिल किया।
महिला वर्ग के 51 किलोग्राम भार वर्ग में एमएलएसएम सुंदरनगर की रूहानी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, जबकि सनराइज बॉक्सिंग जडोल की दीक्षा को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं, सीनियर वर्ग में 55 किलोग्राम भार वर्ग में जडोल के शौर्य ने स्वर्ण और सक्षम ने रजत पदक जीता। 64 किलो वर्ग में जडोल के तुषार ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि सुंदरनगर के शिवांश ने रजत पदक जीता। 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में जडोल के निखिल ने स्वर्ण और सुंदरनगर के उदित सेन ने रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेलों में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
Trending Videos